कौशाम्बी, जनवरी 7 -- सिराथू तहसील गेट के सामने बुधवार की रात कथित तौर पर प्रतीकात्मक कब्र बना दी गई। इसके सिरहाने नायब तहसीलदार का पद लिखी तख्ती भी लगाई गई। सुबह कब्र पर नजर पड़ते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। अधिकारियों ने आनन-फानन कब्र को नष्ट कराया। एसडीएम ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। सिराथू तहसील की चारदीवारी के आसपास स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। किसी ने झोपड़ी डालकर चाय-नाश्ते की दुकान खोल रखी थी तो कोई गुमटी रखे हुए था। लगभग एक सप्ताह पहले तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण हटवा दिया था। इसी के बाद से कब्जेदारों में रोष था। पुलिस बल की मौजूदगी के कारण मामूली कहासुनी हुई थी। कार्रवाई में अहम भूमिका नायब तहसीलदार ने निभाई थी। चर्चा रही कि नाराज कब्जेदारों ने ही कथित तौर पर प्रतीकात्मक कब्र बनाकर...