सुल्तानपुर, मार्च 28 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के समरथपुर में प्रस्तावित अग्निशमन विभाग का फायर स्टेशन पिछले आठ वर्षों से निर्माण के इंतजार में है। भूमि आवंटन के बावजूद अब तक भवन निर्माण शुरू न होने से यह योजना कागजों तक सीमित रह गई है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में गहरी नाराजगी व्याप्त है। वर्तमान में फायर ब्रिगेड की सेवाएं बलीपुर में एक निजी स्थान से अस्थायी रूप से संचालित की जा रही हैं। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में समय पर राहत पहुंचाना चुनौती बना हुआ है, जिससे जन-धन के नुकसान की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार, फायर स्टेशन के लिए भूमि का आवंटन वर्षों पहले हो चुका है, लेकिन संबंधित विभाग की लापरवाही के चलते निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। फायर स्टेशन का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.