अमरोहा, मार्च 17 -- हसनपुर, संवाददाता। हसनपुर तहसील क्षेत्र के किसी एक भी निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सोमवार को तहसील में प्रदर्शन के बाद एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को ज्ञापन सौंपते हुए भाकियू बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.दिग्विजय भाटी ने ये मांग की। कहा कि क्षेत्र में ऐसे तमाम लोग हैं जिनके पास आयुष्मान योजना के तहत कार्ड है लेकिन, तहसील क्षेत्र के किसी भी निजी अस्पताल में उक्त कार्ड से निशुल्क उपचार नहीं किया जा रहा। जिसके चलते मरीज इधर-उधर महंगे अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। तहसील क्षेत्र में कम से कम एक निजी अस्पताल में योजना के तहत निशुल्क उपचार की व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी शुरू होने के संग मच्छरों का प्रकोप बढ़...