बदायूं, दिसम्बर 13 -- बिसौली, संवाददाता। नई तहसील कॉलोनी स्थित हरी बाबा मंदिर में शिव परिवार और मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ। नगर में भगवान शिव परिवार और मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजे के साथ निकली शोभायात्रा में भक्तजनों ने भजन गाए और एक दूसरे को गुलाल लगाए। अवंतिका देवी, बुलंदशहर से आए प्रकाण्ड विद्वान हर्षित भारद्वाज, दीपक भट्ट और राहुल भारद्वाज ने वेद मंत्र पढ़े तो यजमानों ने भगवान का पूजन किया। भगवान शिव का तांडव स्त्रोत्र पढ़ा गया। दिन में भगवान का पुष्प, अन्न और घृत में अधिवास हुआ। इसके बाद शयनावास हुआ। इसके साथ ही शाम को भगवान की आरती हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान गौरव कुमार शर्मा और संध्या शर्मा, राकेश शर्मा, अमित शर्मा, सभासद आशुतोष पाठक, ज्योति शर्मा, अंशु शर्मा, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.