तहसील के बाहर कार्यालय खोल उगाही कर रहे राजस्व कर्मी
फतेहपुर, जून 30 -- फतेहपुर। राजस्व अदालतों में व्याप्त खामियों और राजस्व कर्मियों की मनमानी के खिलाफ जिला बार एसोसिएशन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अदालतों में जारी मनमानी से वादकारियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है, उन्हें परेशान किया जा रहा है। लेखपाल व कानून गो तहसील के सामने निजी कार्यालय बना कर काश्तकारों का शोषण कर रहे है। अधिवक्ताओं ने व्यवस्था में सुधार करते हुए वादकारियों को त्वरित न्याय दिए जाने की मांग की है। डीबीए अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने कहा कि हकबंदी,नक्शा व रिकार्ड दुरुस्ती समेत अन्य छोटे वादों में दो प्रतियां लिया जाए। एक प्रति अदालत में सुरक्षित रखे जाने के साथ दूसरे में अख्या मंगाई जाए। आख्या की तिथि निर्धारित हो, समय पर आख्या प्रस्तुत नहीं करने वाले संबंधित कर्मचारी व अधिकारी पर कार्रवाई तय ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.