तहसील के पास वकीलों का भवन स्वामी से हुआ विवाद, दौड़ी पुलिस
फिरोजाबाद, मई 19 -- सदर तहसील के पास एक मकान मालिक से अधिवक्ताओं का विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कर दिया। मंगलवार को नगला भाऊ स्थित सदर तहसील के पास एक भवन स्वामी से दोपहर में तहसील के वकीलों का विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। जानकारी पर होने पर अनेक अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। मकान के बाहर हंगामा होने लगा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अधिवक्ता और भवन स्वामी को समझाकर मामला शांत कर दिया। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग करते ज्ञापन सौंपा अधिवक्ताओं का आरोप है कि युवक अपने मकान से सरकारी कार्य कंप्यूटर पर करता है। लेकिन तहसील के अधिकारी जानबूझकर अनजान बने हुए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.