आगरा, फरवरी 16 -- शहर में इन दोनों पालिका द्वारा नामित कार्यदायी संस्था द्वारा नाली-नालों का निर्माण कराया जा रहा है। तहसील रोड पर भी एक तरफ नालियां बनाई गई हैं, लेकिन संस्था द्वारा निर्माण के दौरान खुदाई का सामिग्री का मलवा सड़क पर ही छोड़ दिया है। इससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। साथ ही आसपास रह रहे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। तहसील रोड पर नालियां निर्माण हुए कई दिन बीत चुके हैं। काम भी हो गया। इसके बाद भी सड़क पर मलवा छोड़ने से पैदल और वाहनों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तहसील रोड बिलराम गेट रोड को जोड़ता है। इसके अलावा मस्जिद की ओर सड़क को भी जोड़ता है। ऐसे में यहां यहां राहगीरों का दिनभर आवागमन रहता है। पैदल के अलावा दो पहिया और चार पहिया वाहन भी आते जाते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार लोग समस्या को गंभीरता...