तहसील के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण आज
आजमगढ़, मई 25 -- मार्टीनगंज। तहसील बार एसोसिएशन मार्टीनगंज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सोमवार की सुबह नौ बजे से तहसील सभागार में होगा। अध्यक्ष, मंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उप मंत्री, उप मंत्री प्रशासनिक सहित अन्य पदों पर निर्वाचित पादाधिकाकरी शपथ लेंगे। 15 मई को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर राम अजोर यादव, मंत्री पद पर बद्रिका प्रसाद यादव विजयी घोषित किए गए थे। अन्य पदाधिकारी में उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उप मंत्री प्रशांत कुमार तिवारी, उप मंत्री प्रशासनिक मांता प्रसाद यादव निर्विरोध चुने गए थे। यह भी पढ़ें- भूमि पर कब्जा करने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.