प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को बारा तहसील का औचक निरीक्षण किया। तहसील कार्यालय में जर्जर भवन को देखकर इसकी तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जगह पर काम ठीक करएं। दस्तावेजों को दुरुस्त रखें। इसके साथ ही अफसरों को जनता दर्शन में समय देने के निर्देश दिए। जिससे आम नागरिक को एक ही समस्या के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न काटने पड़े। डीएम ने कहा कि सभी जनशिकायती पत्रों में शिकायतकर्ता का नाम मोबाइल नंबर अवश्य लिखा रहे। सभी प्रकरणों में फीडबैक अवश्य लिया जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी बारा से सभी पुराने लम्बित प्रकरणों को नियमित सुनवाई करते हुए प्राथमिकता पर निस्तारित करने के लिए कहा है। एसडीएम कोर्ट से वर्ष 2013 से लंबित सबसे पुरानी फाइल को निकलवाकर डीएम ने देखा। एसड...