गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- लोनी, संवाददाता। आवास एवं विकास परिषद की मंडोला विहार योजना के प्रभावित मंडोला समेत छह गांव के किसानों बुधवार को तहसील के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। गले में बेड़ियां और फंदा लटाकर पहुंचे किसानों को तहसील में घुसने से रोका गया था, जिसके बाद वे गेट पर ही बैठ गए थे। देर रात तक धरना जारी था। मंडोला विहार भूमि अधिग्रहण योजना से प्रभावित मंडोला समेत छह गांव के किसान पिछले नौ वर्ष से बढ़े हुए मुआवजे की मांग को धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान बुधवार सुबह 11 बजे ट्रैक्टर लेकर खन्ना नगर कॉलोनी स्थित तहसील के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने रास्ते में ही रोक दिया। नोकझोंक के बाद करीब 12 बजे किसान तहसील कार्यालय पर पहुंचे तो गेट पर ताला लगा हुआ था। इस पर किसान गले में बेड़ियां व फंदे लटकाकर गेट पर बैठ गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.