गंगापार, जनवरी 22 -- तहसील में संचालित एसडीएम तथा तहसीलदार के कोर्ट से वर्षों से गायब लगभग सैकड़ों मुकदमे की फाइलें अभी तक नहीं मिल पाई जिससे पैरोकार तथा अधिवक्ता दोनों परेशान है। इस मामले को लेकर कई बार अधिवक्ता परिषद के वकील धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं और मामला डीएम के संज्ञान तक पहुंचाया गया किंतु परिणाम शून्य रहा। अधिवक्ता रत्नेश मिश्रा का आरोप है कि यहां पर तैनात किए गए बाहरी कर्मचारी जो कि न संविदाकर्मी है और न ही सरकार की तरफ से तैनाती है। रुपये की लालच में पत्रावली को गायब कर देते हैं जिससे वकीलों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...