बाराबंकी, मार्च 31 -- रामसनेहीघाट। स्थानीय तहसील परिसर में पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने विकास कार्यों को नई दिशा देने की बात कही। उन्होंने नायब तहसीलदारों के आवास के कायाकल्प, आगंतुक कक्ष, लघु पुस्तकालय व पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। राज्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि "तहसील का स्वरूप और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सीमित बजट के बावजूद जनसहयोग से बेहतर कार्य संभव हुआ है। यदि सभी लोग मिलकर काम करें तो विकसित तहसील के माध्यम से प्रदेश और देश भी विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।" उन्होंने यह भी कहा कि बार एसोसिएशन भवन का प्रस्ताव शीघ्र स्वीकृत कराया जाएगा तथा एक भव्य सभागार के निर्माण से राजस्व निरीक्षकों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.