बलिया, फरवरी 28 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में कार्यरत सफाईकर्मी की तहसील भवन की ही तीसरी मंजिल पर एक कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। कमरा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिटकनी तोड़ा तो कर्मचारी अचेत पड़ा था। चिकित्सकों को बुलाकर जांच कराई गई। उन्होंने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बांसडीह कस्बे के निवासी 55 वर्षीय नंदलाल रावत उर्फ नंदू तहसील परिसर में भवन के तीसरी मंजिल के एक कमरे में रहते थे। इनकी पत्नी अपने मायका बक्सर (बिहार) में बेटा व बहू के साथ रहती हैं। वहां पत्नी कोई प्राइवेट नौकरी भी करती है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को नंदू अपने कमरे से नहीं निकले। देर होने पर तहसील के एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रोशनदान से देखने पर पता चला कि नंदू अचेत पड़े हैं। कर्मचारी ने इसकी ...