रुद्रपुर, दिसम्बर 25 -- खटीमा, संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनको नमन किया। नगर पालिका सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जयंती के अवसर पर पालिकाध्यक्ष जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं देश के प्रत्येक नागरिक को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। पालिकाध्यक्ष जोशी ने तहसील, कोर्ट के बाहर स्थित पार्क का नामकरण अटल स्मृति पार्क के रूप में किया। कहा कि अटल स्मृति पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल मूर्ति स्थापित की जाएगी। यहां भाजपा नेता नेता दान सिंह रावत, विमला मुंडेल, नीता सक्सेना, मोहनी पोखरिया अनीता ज्याला, विमल बिष्ट, नीलू गुप्ता, सोनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.