देवरिया, जून 11 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। अधिकृत संस्थाओं से ई रजिस्ट्री कराने के महानिरीक्षक निबंधन एवं स्टाम्प के आदेश के खिलाफ गुरूवार को जिले की सदर, रुद्रपुर, बरहज, सलेमपुर और भाटपाररानी में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्रार आफिस पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इससे एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई और बैनामा कराने आये लोगों को वापस लौटना पड़ा。 यह भी पढ़ें- डिजिटल रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं संग स्टांप वेंडर का प्रदर्शनअधिवक्ताओं का प्रदर्शन सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी व मंत्री विजय सेन यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने ई रजिस्ट्रीकरण की व्यवस्था अधिकृत संस्थाओं के माध्यम से करने के खिलाफ रजिस्ट्रार आफिस पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि नयी व्यवस्था से वसिका नवीस, स्टाम्प लेखक,अधि...