तहसील की सीढ़ियां चढ़ते अचानक गिरा किसान, मिनटों में थम गईं सासें; अफसर-कर्मचारी अवाक
संवाददाता, जुलाई 7 -- Farmers News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार को एक किसान तहसील की सीढ़ियां चढ़ते-चढ़ते अचानक गिरा और चंद मिनटों में उसकी सांसें थम गईं। किसान को आनन-फानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की यूं हुई मौत से तहसील के अफसर-कर्मचारी सब अवाक रह गए। किसान का हाल जानने के लिए कई अधिकारी-कर्मचारी अस्पताल भी पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गोरखपुर के सहजनवां की तिवरान ग्राम पंचायत के चुड़िहरा के रहने वाले किसान सुखई की उम्र 65 साल थी। मंगलवार को वह गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के सिलसिले में अपने बेटे रविंदर के साथ तहसील गए थे। रविंदर बाइक खड़ी करने लगे, जबकि सुखई अकेले ही ऊपरी मंजिल पर स्थित चकबंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.