तहसील की मांग को लेकर डौरई में प्रदर्शन
अलीगढ़, मई 15 -- छर्रा, संवाददाता। नगर पंचायत छर्रा को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ग्राम डौरई के निवासियों ने कोमलसिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला महासचिव चौधरी नवाब सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय जनता पिछले आठ वर्षों से छर्रा को तहसील बनाने के लिए आंदोलन कर रही है। इस मांग को लेकर अब तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित 100 से अधिक ज्ञापन भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा, हर गांव से 20-20 हस्ताक्षरित पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भेजना, गांव-गांव प्रदर्शन, छर्रा बाजार और गल्ला मंडी बंद करने जैसे कदम उठाए जा चुके हैं।चौधरी नवाब सिंह ने स्पष्ट किया कि जब तक छर्रा को तहसील घोषित नहीं किया जाता, तब तक यह आंदोलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.