लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- गोला गोकर्णनाथ। तहसील गोला के न्यायालयों और परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पत्रावलियों के सही रखरखाव से लेकर शौचालयों की बदहाली जलभराव टूटी सड़कों और न्यायालयों में पेशकारों की नियुक्ति न होने सहित सात बिंदुओं को लेकर सेंट्रल बार एसोसिएशन ने डीएम अंजनी कुमार सिंह से शिकायत की है। डीएम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए हैं। एसोसिएशन के महामंत्री संदीप कुमार अवस्थी ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि तहसील के न्यायालयों में वादों की पत्रावलियों का रखरखाव ठीक ढنگ से नहीं हो रहा है। अधिवक्ताओं और वादकारियों को पत्रावलियां मांगने पर समय से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। कई पत्रावलियों में ऑर्डरशीट भी समय से पूर्ण नहीं क...