बाराबंकी, फरवरी 9 -- हैदरगढ़। तीन मंजिला तहसील कार्यालय भवन में नीचे की मंजिल में रेलिंग की मरम्मत करते सोमवार की शाम अचानक छज्जा गिर गया। इस पर चढ़कर काम कर रहा गुमांवा गांव का राजाराम भी नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि मिस्त्री के पैर में मामूली चोट आई। वहीं घटना के दौरान मजदूर छज्जे से दूर खड़े होने के कारण बच गए। तहसील कार्यालय भवन में कई प्लास्टर उखड़ जाने से मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। लेकिन इस घटना के बाद मजदूरों ने हाथ खड़े कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.