लखनऊ, फरवरी 17 -- शासन ने प्रदेश की सभी तहसीलों और कलेक्ट्रेट में इस माह विशेष निरीक्षण अभियान चलाने का फैसला किया है। इसी क्रम में माह के अंत में कमिश्नर विजय विश्वास पंत कलेक्ट्रेट की जांच करेंगे। दरअसल, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने आदेश दिया है कि मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी दफ्तरों में बैठकर फाइलों और व्यवस्थाओं को खंगालेंगे। इसकी रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। इस अभियान में उन तीन प्रमुख बिंदुओं पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है, जिससे आम आदमी का सीधा वास्ता पड़ता है। राजस्व अदालतों में तारीखों के जाल में फंसे फरियादियों के लिए शासन ने विशेष निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारी देखेंगे कि 5 साल से अधिक पुराने मुकदमे क्यों लंबित हैं, सबसे पुराने 3 मुकदमों की पत्रावली की वर्तमान स्थिति क्या है। धारा-24 (जमीन की पैमाइश) और वरासत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.