पीलीभीत, मई 13 -- पीलीभीत। तहसील कलीनगर में वरिष्ठ सहायक पुनीत कुमार की अचानक मौत हो गई। वरिष्ठ सहायक पुनीत तहसील कलीनगर में ही स्थित सरकारी आवास में मृत पाए गए। जानकारी होने पर खलबली मच गई। इसके बाद एसडीएम और नायब तहसीलदार पुनीत कुमार को मेडिकल कॉलेज लाए और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कलीनगर में तहसीलदार के स्टेनों के रूप में कार्यरत पुनीत कुमार ने पूर्ति निरीक्षक के आवास की चाबी एक दिन पूर्व ले ली थी। इसके बाद उन्होंने चाबी वापस भी कर दी। पूर्ति निरीक्षण कार्यालय में बिना ताला लगाए दी गई चाबी के कारण उनका शव उसी में पड़ा मिला। संदिग्ध हालातों में मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वरिष्ठ सहायक पुनीत शहर के ही रहने वाले हैं। नायब तहसीलदार अक्षय यादव ने बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पोस्टमार्टम कर...