रुडकी, मई 24 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण सैनी के साथ कथित अभद्रता के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को लेकर लक्सर प्रेस क्लब में पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें 29 मई तक संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। रविवार को लक्सर कस्बे में आयोजित बैठक में प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण सैनी, महामंत्री जानेआलम ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों द्वारा जब पत्रकारों के साथ ही अभद्र व्यवहार किया जा रहा है तो फरियाद लेकर आने वाले ग्रामीणों के साथ क्या होता होगा। कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद गलत है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि संबंधित कर्मचारी का तत्काल स्थानांतरण किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो प्रेस क्लब आंदोलन के ल...