फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 23 -- कायमगंज, संवाददाता सोमवार को सोशल मीडिया पर तहसील के एक कर्मचारी का एक कथित ऑडियो वायरल होने से तहसील प्रशासन चर्चा में आ गया। ऑडियो में रुपये लेन-देन को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है। करीब एक मिनट छह सेकंड के इस कथित ऑडियो में कॉल करने वाला व्यक्ति चौरसिया नाम से संबोधित करते हुए पूछता है, लड़का खड़ा है वहां पर लाइसेंस के लिए। इस पर जवाब आता है। जोगेंद्र बाली। कॉलकर्ता दोहराता है, हां, जोगेंद्र बाली। इसके बाद उधर से आवाज आती है, कल चली जाएगी। इसी बीच कॉलकर्ता रुपये की बात छेड़ते हुए कहता है बताओ, कितने दिला दें? इस पर जवाब मिलता है, क्या बताएँ, आप खुद समझदार हैं, जो है सो है, ठीक है, कल चला जाएगा। बातचीत के दौरान दोनों ओर से रुपये लेकर काम निपटाने जैसे बातचीत होती सुनी जा सकती। यह ऑडियो कब का है, यह जांच का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.