लखनऊ, मार्च 7 -- डीएम के हस्तक्षेप के बाद मोहनलालगंज रजिस्ट्री दफ्तर का नया भवन तहसील स्थित ईवीएम वेयर हाउस के बगल में बनेगा। तहसील प्रशासन ने जमीन की पैमाइश कर प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द इसे स्वीकृति के लिए डीएम को भेजा जाएगा। ईवीएम वेयर हाउस के बगल में रजिस्ट्री दफ्तर का नया भवन बन जाने से चल रहा विवाद भी खत्म हो जाएगा। रजिस्ट्री कार्यालय स्थांतरित करने के विरोध में उपनिबंधन दफ्तर बन जाने पर वकीलों के बीच चला आ रहा विवाद भी खत्म होने की सम्भावना है। अभी उपनिबंधक दफ्तर मोहनलालगंत तहसील के प्रथम तल पर संचालित हो रहा है। रजिस्ट्री की संख्या बढ़ने के कारण जगह कम पड़ रही है। लोगों की भीड़ के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नया उपनिबंधन दफ्तर बनने के लिए तहसील प्रशासन ने मोहनलालगंज तहसील से आठ किलोमीटर दूर मोहारीकलां में ...