मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- खंड विकास कार्यालय पर तहसील आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पहुंचकर ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनका निस्तारण किया गया तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने बिजली, सड़क, वृद्धा पेंशन, सामूहिक विवाह योजना, दर्जनो जमीनी मसलों पर दिशा निर्देश दिए तथा मौके पर ही निस्तारण कराया गया। इस मौके पर सी ओ सदर डॉ रवि शंकर , उप जिलाधिकारी प्रवीण कुमार त्रिवेदी, तहसीलदार राधेश्याम, खंड विकास अधिकारी, आरएलडी नेता बशारत खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पवार, धीर सिंह गुर्जर, सलमान मलिक, राकेश आडवाणी, तेलुगू राम, विनय मित्तल, अब्दुल सलाम ,आजम खान, नदीम हसन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...