रामपुर, मार्च 23 -- समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सागर ने मोहल्ला विशारतनगर निवासी मौ. आरिफ खां अरोमा को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। वहीं नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी गरीब, मजदूर और शोषित वर्ग की आवाज रही है। भविष्य में भी उनके हक के लिए हमेशा संघर्षशील रहेगी। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लें। आगामी 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अमरजीत सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां, शिवकुमार गुप्ता, सभासद मोहसिन खां, वजाहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.