तहसील अधिवक्ता चुनाव के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया
उन्नाव, मई 23 -- बांगरमऊ। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। चुनाव अधिकारी सत्यपाल एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अनिल वर्मा व महामंत्री पद के लिए राजमणि हंस ने पर्चा भरा है। मनोज कुमार गौतम, रामसेवक तथा सुशील कुमार ने जॉइंट सेक्रेटरी पद हेतु अपने नामांकन प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त गवर्निंग काउंसिल जूनियर पद के लिए प्रवीण कुमार, रामशंकर एवं सरोज कुमार ने नामांकन किया है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 23 मई व चुनाव परिणाम 29 मई को घोषित किए जाएंगे। हालांकि सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार द्वारा ही नामांकन दाखिल किए जाने के कारण अधिवक्ता संघ में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना प्रबल मानी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.