बलिया, जून 18 -- बेल्थरारोड। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। एल्डर्स कमेटी की बैठक में चुनाव की समय- सारिणी घोषित की गई। परवेज कमाल पाशा ने बताया कि 23 जून को पर्चा वितरण होगा। 25 जून को नामांकन, 27 जून को पर्चे की जांच, 30 जून को पर्चा वापसी के बाद 9 जुलाई को मतदान होगा। उसके तत्काल बाद मतगणना और पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...