रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गुरुवार को जिला सभागार में आयोजित मासिक स्टाफ बैठक में प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को लंबित न्यायालयी वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए नियमित कोर्ट लगाने और पुराने मामलों को प्राथमिकता देने को कहा। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए डीएम ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलों में 10 सबसे बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक रूप से चस्पा करने को कहा, ताकि वसूली प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। कानून व्यवस्था पर जोर देते हुए उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अपराधों पर सतर्क निगरानी रखने और अभियोजन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने विव...