तहसीलों में 'महिला हेल्प डेस्क' स्थापित, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
हरदोई, अप्रैल 2 -- हरदोई। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद की सभी तहसीलों में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता हेतु ''मिशन शक्ति फेज-5'' के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि शासन की इस प्राथमिकता वाले अभियान का लाभ हर पात्र महिला तक पहुँचना चाहिए। इसी क्रम में जनपद की समस्त तहसीलों में सक्रिय की गई हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की शिकायतों को न केवल सुना जाएगा, बल्कि उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण भी किया जाएगा। प्रशासन का यह प्रयास है कि महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक भाग-दौड़ न करनी पड़े। तहसील स्तर पर स्थापित इन डेस्कों पर तैनात कर्मचारी महिला शिकायतों का विवरण दर्ज करेंगे और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनका समयबद्ध निस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.