गुड़गांव, मार्च 7 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जलसा-ए-आम अभियान के तहत शनिवार को जिले की तहसील-उप तहसील में लगाए गए विशेष शिविर में 350 से अधिक जमीनों से जुड़े मामले आए है। मौके पर मौजूद तहसीलदारों और पटवारियों ने जमीन से जुड़े मामले का समाधान किया। इसमें सोहना और फर्रुखनगर तहसील में सबसे अधिक मामले आए। जिला राजस्व अधिक विजय कुमार यादव ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य लंबे समय से लंबित जमीन के म्यूटेशन मामलों का सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से समाधान किया गया। ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। शिविरों के दौरान संबंधित राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही दस्तावेजों की जांच कर 350 पात्र मामलों का निपटारा किया। उन्होंने कहा कि अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हर शनिवार को सभी तहसीलो...