तहसीलों में लगी फरियादियों की कतार
मथुरा, जून 7 -- जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने तहसील गोवर्धन के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए। जिले की पांचों तहसीलों में 268 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। गोवर्धन तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जन समस्याएं सुनें। उक्त कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुलाकर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद/अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.