रामपुर, अप्रैल 7 -- रामपुर। भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने की कोशिशें चंद घूसखोरों की वजह से नाकाम होती नजर आ रही हैं। आलम ये है कि तहसीलों में घूसखोर अधिकारी और कर्मचारी बेखौफ होकर जनता को लूट रहे हैं। जब-तब एंटी करप्शन टीम द्वारा की जा रही गिरफ्तारी से तहसीलों में फैले भ्रष्टाचार के मकड़जाल की पोल खुल गई है। यह हाल तब है जब डीएम से लेकर सीएम तक करप्शन को लेकर सख्त हैं। बार-बार चेतावनी भी देते रहते हैं। रामपुर में सरकारी इमदाद देने की बात हो या फिर दाखिल खारिज कराना हो, विरासत दर्ज करानी हो अथवा परवाना अमल-दरामद को कम्पयूटर पर फीड कराना हो, हरेक काम के एवज में जेब ढीली करनी पड़ रही है। सोमवार को टांडा तहसील के लेखपाल को पांच हजार की घूस लेते गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार का यह कोई इकलौता प्रकरण नहीं है, ऐसे कई मामले एक के बाद एक प्रकाश में आते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.