फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहपुर जिले में एक लेखपाल की जो मौत हुयी उस घटना को लेकर जिले की तीनो तहसीलों में लेखपालों ने एकजुटता को लेकर हुंकार भरी। धरना देकर लेखपाल बिफर गये। अपनी मांगो को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। सदर तहसील में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष महेश्वर सिंह की देखरेख में लेखपालों ने दिन भर धरना दिया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लेखपाल काम छोड़कर धरने पर बैठ गए। फतेहपुर की घटना पर चर्चा की गयी। कहा गया कि अधिकारियों के बदले व्यवहार के परिणामस्वरूप फतेहपुर में लेखपाल की हृदय विदारक मौत हुयी। एसआईआर डयूटी के नाम पर उसे छुट्टी नही दी गयी। यह ठीक नहीं है। लेखपाल पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं। वहां की घटना से सभी लेखपाल आहत हैं। लेखपालों ने मांग की कि वहां के पीसीएस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.