गुड़गांव, मई 8 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। तहसीलों में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब प्रतिदिन 45 रजिस्ट्री कम नहीं करने की समय सीमा तय कर दिया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से तहसीलों में भीड़ को कम करना, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना और पेपरलेस व्यवस्था को और मजबूत किया है। जिसमें पोर्टल पर टोकन के माध्यम से तहसीलों में रजिस्ट्री का काम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। नए निर्देश के बाद तहसीलों में एक मई से रोजाना 80 से अधिक रजिस्ट्रियां होने लगी हैं। हरियाणा सरकार की ओर से जमीन और मकान रजिस्ट्री की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित करने के लिए तहसीलों-उप-तहसीलों में 45 प्रतिदिन रजिस्ट्री की संख्या कम नहीं करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पोर्टल पर टोकन के माध्यम से तहसीलों में रजिस्ट्री का काम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाए...