गुड़गांव, फरवरी 20 -- गुरुग्राम। तहसीलों में तय समय पर लोगों की जमीनों-मकानों की रजिस्ट्री कराने के निर्देश जारी किए गए है। पिछले एक सप्ताह से तहसीलों में रजिस्ट्री में देरी हो रही है। हिन्दुस्तान ने 20 फरवरी के अंक में निर्देश के बाद भी तहसीलों में 450 रजिस्ट्री लंबित पड़ी होने की खबर को प्रकाशित किया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को डीसी अजय कुमार ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेपरलेस रजिस्ट्री निर्धारित समय पर किया जाए। जिले में किसी भी सूरत में जमीन इंतकाल लंबित नहीं रहने चाहिए। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी अजय कुमार ने कहा कि दिए गए निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए। इसमें जमाबंदी बकाया (ऑनलाइन व ऑफलाइन), लंबित इंतकालों के निपटान, ततीमा अपडेशन, एग्री स्टैक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.