रामपुर, जनवरी 1 -- डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन माह के प्रथम तथा तृतीय शानिवार को प्रत्येक तहसील में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। यदि निर्धारित दिवस पर अवकाश हो तो यह आयोजन अगले कार्य दिवस में किया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तीन जनवरी को तहसील सदर, 17 जनवरी को तहसील बिलासपुर, सात फरवरी को तहसील मिलक, 21 फरवरी तहसील टांडा में होगा। सात मार्च को तहसील स्वार, 21 मार्च को तहसील शाहबाद, चार अप्रैल तहसील सदर और 18 अप्रैल तहसील बिलासपुर में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस होगा। दो मई को तहसील मिलक, 16 मई को तहसील टांडा, छह जून को तहसील स्वार, 20 जून को तहसील शाहबाद में डीएम संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे। अन्य तहसीलों में एडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.