पीलीभीत, मार्च 24 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय तिमाही की डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न मुददों पर चर्चा कर समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने की। बैठक में जिले के सीडी रेशो 87.86 प्रतिशत पाया गया जो कि उत्तर प्रदेश में द्वितीय नंबर पर रहा। कमजोर वर्गो को कम ऋण वितरण, सीएम युवा, एसएचजी के अंतर्गत खाते खोलने एवं सीसीएल के अंतर्गत ऋण उपलब्ध करने के लिए लंबित आवेदनों का निस्तारण करने के लिए बैंकों को निर्देशित किया गया। उन्होने 25 मार्च को होने वाले मेगा ऋण वितरण शिविर के लिए शाखा प्रबन्धकों को निर्देशित किया कि वे बढ़-चढ़कर शिविर में हिस्सा लें। उसमें अधिक से अधिक ऋण वितरण करके शिविर को सफल बनाये।बैठक में सीडीओ ने कहा कि जिले में आम आदमी को ऋण लेने में किसी स...