तहसीलदार सदर ने मनोनीत सभासदों को दिलाई शपथ
जौनपुर, मई 14 -- जफराबाद। स्थानीय नगर पंचायत में शासन से मनोनीत सभासदों का बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में तहसीलदार सदर आशीष सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शासन से राजकुमार राजभर, जीरावती मौर्या और दीपिका पाल को नगर पंचायत का मनोनीत सभासद बनाया गया था। तीनों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर चेयरमैन उम्मे रहिला खान, डॉ. सरफराज खान, अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह, राजमन, शीतला प्रसाद गिरी, चुकंदर निषाद, हनीफ खान, दीपक, अनिल राजभर, चंद्रशेखर सरोज सहित नगर पंचायत के अन्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं दीं और नगर पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। तीनों सभासदों ने आश्वासन दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.