तहसीलदार सदर कोर्ट में मतगणना शुरू
प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज। अलोपीबाग पार्षद पद के लिए उपचुनाव की गणना तहसीलदार सदर की कोर्ट में शुरू हो गई। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना का परिणाम दोपहर तक आने की उम्मीद है। मतगणना के वक्त भाजपा और सपा प्रत्याशियों के समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रहे। अलोपीबाग के पार्षद रहे उमेश मिश्र के पिछले साल निधन होने पर पद रिक्त हो गया था। पिछले दिनों उप चुनावों का ऐलान हुआ तो प्रयागराज में वार्ड नंबर 48 का भी चुनाव घोषित हुआ। मैदान में भाजपा प्रत्याशी सुशील मिश्र, सपा प्रत्याशी दीप प्रकाश सोनकर 'दीपू' और निर्दल प्रत्याशी संतोष कुमार गुप्ता 'रवि' उतरे हैं। यह भी पढ़ें- कल होगी उपचुनाव की मतगणना यह भी पढ़ें- आज घोषित होंगे वार्ड 28 उपचुनाव के परिणाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.