प्रयागराज, अप्रैल 8 -- अलोपीबाग पार्षद के रिक्त पद के उप चुनाव के लिए स्थानीय अधिसूचना जारी कर दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आरओ लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड पांच के अधिशासी अभियंता विवेक सौरभ को बनाया है, जबकि एआरओ का दायित्व निर्माण खंड चार के सहायक अभियंता उमेश कुमार को दिया है। 10 अप्रैल से नामांकन पत्रों का वितरण सदर तहसील में तहसीलदार के कक्ष में होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश बरनवाल ने बताया कि मतदान पत्रों का वितरण 10 से 16 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे के बीच, नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे से, नाम वापसी 20 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक, 21 अप्रैल को प्रतीक आवंटन सुबह 11 बजे से, सात मई को मतगणना सुबह 11 बजे से होगी। यह सभी कार्य तहसीलदार सदर कोर्ट में होंगे। पांच मई क...