सोनभद्र, अगस्त 14 -- सोनभद्र। जिले में तैनात पांच नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इसमें जिले की तहसीलों में तैनात नायब तहसीलदार रजनीश यादव, विशाल कुमार पासवान और प्रमोद कुमार यादव को प्रोन्नत कर तहसीलदार बनाया गया है। वहीं सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रिया ईकाई में तैनात बिंदुनंदन सिंह और नीरज कुमार तिवारी को भी प्रोन्नत कर तहसीलदार बनाया गया है। यह भी पढ़ें- 332 नायब तहसीलदार पदोन्नति पाकर बने तहसीलदार यह भी पढ़ें- नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह सहित 10 बने तहसीलदार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...