तहसीलदार पर पक्षपात के आरोप, अधिवक्ताओं ने समाधान दिवस में उठाई आवाज
औरैया, मई 16 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार को अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार पर पक्षपातपूर्ण कार्यशैली अपनाने और अधिवक्ताओं के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए। अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र सौंपते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार द्वारा नामांतरण, दुरुस्ती तथा विवादित पत्रावलियों में नियमों के विपरीत आदेश पारित किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि कई मामलों में पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने के बावजूद प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिए जाते हैं, जबकि कुछ विशेष अधिवक्ताओं से जुड़े मामलों में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जाता है। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं का तहसील में प्रदर्शन प्रतिनिधिमंडल में शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.