जौनपुर, मार्च 6 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। तहसीलदार पर अधिवक्ता की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को मड़ियाहूं तहसील के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा के नेतृत्व में तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए तहसीलदार के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।अधिवक्ता हरिश्चंद्र ने बताया कि घटना 28 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे की है। उस समय वह किसी व्यक्ति की जमानत कराने के सिलसिले में तहसील परिसर में रुके हुए थे। इसी दौरान तहसीलदार अपनी गाड़ी से आवास की ओर जा रहे थे। आरोप है कि अनजाने में वह तहसीलदार की गाड़ी के सामने आ गए। जिससे नाराज होकर तहसीलदार ने उनके साथ मारपीट कर दी। अधिवक्ता का यह भी आरोप है कि तहसीलदार उस समय शराब के नशे में थे और बिना किसी कारण के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.