चित्रकूट, फरवरी 8 -- मानिकपुर, संवाददाता।डीएम पुलकित गर्ग ने तहसील का आकस्मिक निरीक्षण कर दस्तावेजों का अवलोकन किया। तहसीलदार न्यायालय में तीन वर्ष से पुराने लंबित वादों की स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि बार-बार तारीख देना उचित नहीं है। उन्होंने एक विशिष्ट पुराने मामले को 15 दिन के भीतर निस्तारित करने के आदेश दिए। स्पष्ट किया कि धारा 34 (नामांतरण) से संबंधित कोई भी पत्रावली अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। उन्होंने बंदीगृह का जायजा लेते हुए तहसील प्रशासन को कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं गति लाने की हिदायत दी। एसडीएम न्यायालय के निरीक्षण दौरान निर्देश दिए कि न्यायालय में निर्धारित समय पर बैठकर निस्तारण किया जाए। संग्रह अनुभाग, अभिलेखागार भूलेख में सभी दस्तावेजों के स्कैन होने की जानकारी ली। अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर परिसर में इंट...