तहसीलदार ने वार्ड का किया निरीक्षण, दिया निर्देश
गाजीपुर, अप्रैल 6 -- गाजीपुर (जमानियां)। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने सोमवार को नगरपालिका जमानियां के वार्ड नंबर के आसपास निरीक्षण करते हुए साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि पीने के लिए पानी की समस्या होने से परेशानी बढ़ गयी है। गंदगी से मच्छरों की भरमार बढ़ गयी है। लोगों ने फॉगिंग और डंपिंग स्थल पर विशेष ध्यान के देन के लिए अपील किया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने कहा कि जल्द ही सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा दिया जाएगा। उन्होने संबंधित अधिकारियों को साफ सफाई को कड़ी फटकार भी लगायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.