मऊ, दिसम्बर 9 -- मुहम्मदाबाद गोहना। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर मंगलवार को तहसीलदार अनीश सिंह ने बूथ नंबर 287 पर पहुंचकर इसमें लगे हुए लेखपाल तथा सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा फार्मों का डिजिटाइजेशन करें। जिससे प्रपत्रों का काम पूरी तरह से हो सके और फार्मो की रिपोर्ट की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा सके। जिसको लेकर तहसीलदार ने विभिन्न मतदान केन्द्रों पर जाकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फार्मों को सही रूप से जांच कर ले। इसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। अगर फॉर्म में कमी पाई जाती है तो निश्चित रूप से उसके लिए आप दोषी होंगे। इस दौरान विभिन्न मतदान केन्द्रों पर जाकर नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...