गाजीपुर, मई 16 -- जमानियां। तहसील के राजस्व ग्राम रूपा बरेला उर्फ लोटवा में फसल कटाई को लेकर चल रहे विवाद का राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराया। यह कार्रवाई तहसीलदार राम नारायण वर्मा के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार शिव शंकर सिंह और शिव गोविंद सिंह यादव के बीच फसल काटने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते कई बार मारपीट की स्थिति भी बन चुकी थी। खतौनी और खसरे में शिव शंकर सिंह का नाम दर्ज होने के कारण उनका पक्ष सही पाया गया।विवाद बढ़ने पर पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने फसल कटाई कराकर मामला शांत कराया। प्रशासन की इस कार्रवाई से गांव में स्थिति सामान्य हो गई और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...