बदायूं, अक्टूबर 5 -- बिल्सी। मिशन शक्ति-05 अभियान के तहत शनिवार को क्षेत्र के गांव कोहरा की जयदेवी, खितौरा की रुखसाना, गढ़ीखानपुर की शशि, बधौली की रामश्री एवं रुदायन की प्रेमवती समेत पांच महिलाओं को निशुल्क खतौनी वितरित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अविवादित विरासत को सुरक्षित करना और उन्हें उनके संपत्ति अधिकार दिलाना था। इस दौरान महिला खातेदारों की समस्याओं को समयबद्ध तरीके से दर्ज किया गया, जिसके उपरांत उन्हें खतौनी प्रदान की गईं। इस मौके पर तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.