तहसीलदार ने जेसीबी समेत दो वाहन थाने को सौंपा
सिद्धार्थ, मई 14 -- सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसीलदार प्रकाश सिंह ने अवैध खनन के आरोप में एक जेसीबी व एक डंफर को जब्त कर ढेबरुआ थाने को सौंप दिया। तहसीलदार की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। शोहरतगढ़ तहसीलदार ढेबरुआ थानाक्षेत्र के परसोहिया में स्थित गोशाले का निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिला कि सिसवा उर्फ शिवभारी गांव में अवैध खनन हो रहा है। तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर वहां चल रहे एक जेसीबी व एक डंफर को रोककर खनन संबंधित परमीशन मांगा। परमीशन न दिखा पाने पर दोनों वाहनों को ढेबरुआ पुलिस को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- दो जेसीबी व मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, हड़कंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.